उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें
  1. लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। इसके साथ ही सीएम ने 9 मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर सीएम ने रवाना किया।
  2. आज से केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में दो से 31 मई तक के लिए हेली सेवा की बुकिंग होगी। यात्री केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकेंगे।
  3. पहाड़ों पर अचानक बदला मौसम का मिजाज, नैनीताल में 15 मिनट तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बता दें कि मौसम विभाग ने आज पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
  4. टिहरी जिले के चमियाला के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भागवत सुनकर लौट रहे ग्रामीणों का यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हैं।
  5. ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये  रेल परियोजना उत्तराखंड के लिए एक वरदान है। अब हर तीन महीने में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा होगी।
  6. हरिद्वार में एनकाउंटर के बाद घायल बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। बदमाश के फरार होने पर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप।
  7. प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए फिर से आवेदन खुल गए हैं।
  8. नैनीताल में मंगलवार दर्दनाक हादसा हो गया, जोखिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में मां की मौत गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
  9. भीमताल के अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग  पर अगले एक महीने डंपरों की आवाजाही बंद रहेगी। सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते फैसला लिया गया है।
  10. गर्मी बढ़ते ही रुद्रप्रयाग जिले में पानी संकट गहराया, सूखने के कगार पर पुनाड़ गदेरा, पानी की कमी से स्थानीय लोग परेशान।