शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने ऐलान किया, कि 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड अभिनेता रजनीकांत को मिलेगा। 71 साल के रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा। जावेडकर ने कहा, कि दादा साहेब फाल्के अवार्ड की 5 सदस्यीय ज्यूरी ने एकमत से रजनीकांत को ये अवार्ड देने की फैसला किया। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कारों का ऐलान देरी से हुआ है। बीते हफ्ते राष्ट्रीय पुरस्कारों की भी घोषणा हुई थी। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा की दुनिया की प्रतिष्ठित सम्मान है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा, सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है। अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा। इस अवार्ड के लिए रजनीकांत के चयन से देश को खुशी मिलेगी, रजनीकांत पिछले 50 साल से फिल्मी दुनिया पर और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।


Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें