शंखनाद INDIA /                                                                                                                                                                                 योगनगरी  ऋषिकेश में इस वर्ष भी एक मार्च से सात मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से गंगा रिजार्ट में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव होगा। महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बतौर योगाचार्य साधकों को योग की शिक्षा देंगी। सात दिवसीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम;जीएमवीएनद्ध के कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुट गए हैं।योगनगरी ऋषिकेश में होने वाला ये आयोजन योग और अघ्यात्म से जुड़े लोगों के लिए आकर्षण का विशेष कंेद्र  दैनिक जीवन में योग के फायदों के बारे में  जागरूकता फैलाने पर केन्द्रित रहेगा। कोविड.19 के कारण इस बार महोत्सव में विदेशी साधकों के शामिल होने की उम्मीद कम ही जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बंद होने से परमार्थ निकेतन में आयोजित योग महोत्सव का इस बार ऑनलाइन आयोजन भी होगा।

एक मार्च को योग महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सभी का आहवान करते हुए कहा कि ऋषिकेश हमेंशा से योग गुरूओ व संतो के लिए प्रसिद्ध रहा है। इस भव्य महोत्सव में आपकी पुरातन योग पद्धति को नजदीक से जानने समझने का मौका मिलेगा। योगाभ्यास से आपको अनोखा अनुभव भी प्राप्त होगा।

फोटो साभार गूगल

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें