उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आ चुके है। इन चुनावों में जो सबसे बड़ी चीज देखी वह बीजेपी को पछाड़ना दिखी। फिर चाहे वह कांग्रेस ने पछाड़ा हो या निर्दलीयों ने। इस बार कांग्रेस और निर्दलीयों ने बीजेपी को पछा़ड़ दिया। इसी की खुशी जाहिर करते हुए आज प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मतदान के लिए सबसे पहले जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है।

कांग्रेस को जनता ने दिया स्पष्ट बहुमत

कांग्रेस को जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। भाजपा की कुनौतियों और निर्वाचन आयोग की कुरीतियों के विरोध में जनता ने मतदान किया है। हाईकोर्ट से सरकार और निर्वाचन आयोग की किरकिरी हो चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता तो अपने ही बूथ पर हारे हैं, और हार के बावजूद भी भाजपा मिष्ठान वितरण कर रही है।

2027 में कांग्रेस की सरकार

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि चुनाव में भाजपा ने हर हथकंडे अपनाए। धन बल और छल। बल के आधार पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कामयाब होती है तो सीधा लोकतंत्र की हत्या होगी। भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है। लेकिन किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 2027 में निश्चति रूप से कांग्रेस की सरकार आएगी।