हल्द्वानी-काठगोदाम। कॉलटैक्स क्षेत्र के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति अचानक सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया गया।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और जल पुलिस की संयुक्त टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है। साथ ही व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
