शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है| राज्य में हर रोज कोरोना के मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी हो रही है| लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए राज्य सरकार की परेशानियां बढ़ रही है| कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने बड़ा फैसला लिया है| सीएम ने महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है| महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में वीकेंड लॉकडाउन तय हो गया है| राज्य में आज से यह नियम लागू हो गया है|

महाराष्ट्र में दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा| इसके अलावा वीक डेज में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है और दिन में धारा 144 लागू की गई है, यानी एक साथ 5 से ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठे नहीं हो सकेंगे| शनिवार और रविवार को राज्य में कड़ा लॉकडाउन रहेगा|  हालांकि अतिआवश्यक सेवाएं शुरू रहेंगी|  कृषि उद्योग से जुड़े लोगों के सारे काम पहले की तरह जारी रहेंगे| अनाज और खेती से जुड़े उपकरण और सामान की ढुलाई, लदाई पहले की तरह से चलेगी| इसमें कोई अंतर नहीं आया है| सिर्फ कोरोना नियमों का पालन जैसे मास्क लगाना, दो गज की दूरी और सफाई का ध्यान जरूरी है| किराने, दवाइयों, सब्जियों आदि रोजमर्रे की जरूरतों के सामानों को छोड़ कर सभी प्रकार की दुकानें, मॉल्स, बाजार 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे| दुकानों और होटलों में पार्सल सेवाएं शुरू रहेंगी, गृह निर्माण के सारे काम शुरू रहेंगे|  रिक्शा, टैक्सी, प्राइवेट बसें भी शुरू रहेंगी| बस में जितनी सीट है उतने ही यात्री सफर कर सकेंगे| वहीं ऑटो रिक्शा में दो सवारियों को बैठाया जा सकता है|

इसके अलावा ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू रहेंगे|  इसके अलावा फिल्मों के शूटिंग की अनुमति भी होगी लेकिन किसी ऐसे सीन की शूटिंग पर पाबंदी होगी जिसमें भीड़ की जरूरत हो| उद्योग शुरू रहेंगे लेकिन कोई कर्मचारी कोरोना संक्रमित होता है तो उसका खयाल रखने की जिम्मदारी संबंधित उद्योगों की होगी| लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे| मंदिरों में सिर्फ पुजारियों को पूजा करने की अनुमति होगी| साथ ही अगर किसी सोसाइटी में 5 से ज्यादा लोग संक्रमिक पाए गए तो उस सोसाइटी को मिनी कंटेन्मेंट के तौर पर घोषित किया जाएगा| और इससे संबंधित नोटिस बोर्ड लगाया जाएगा| ऐसी सोसाइटियों में बाहर से आने वाले लोगों को एंट्री बंद होगी|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें