जीत नैनीताल

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव परिणामों के लिए लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। बीते दिनों जमकर हुई राजनीतिक उठापटक के बाद चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया है।

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव का आया रिजल्ट

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव का रिजल्ट आ गया है। नैनीताल की जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल बनीं है। वहीं उपाध्यक्ष कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनीं है। आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की उम्मीदवार दीपा दरम्वाल ने कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा नेगी को हरा दिया है।

एक वोट से जीती दीपा दरम्वाल

मंगलवार को नैनीताल जिला कोषागार में परिणाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल जीत हासिल हुए। दीपा दरम्वाल को 11 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट हासिल हुए हैं। वहीं एक वोट रद्द माना गया है और कुछे ऐसे दीपा दरम्वाल एक वोट से जीत गई हैं।

बात करें उपाध्यक्ष पद के परिणाम की तो उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को बराबर ही वोट मिले। जिसके बाद टॉस के माध्यम से फैसला किया गया। जिसमें देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर जीत गईं।