शंखनाद INDIA

ग्लोबन आइकम चुनी गई प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है| प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक ‘इंडियन रेस्टोरेंट’ की ओपनिंग की है| जिससे विदेश में रहने वाले भारतीय फैंस को अब भारत के खाने का स्वाद मिल सकेगा| प्रियंका ने रेस्टोरेंट का नाम SONA रखा है|  प्रियंका ने सोशल मीडिया पर SONA की तस्वीरें शेयर की है| तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि  मैं आपके सामने SONA पेश करने जा रही हूं, और में बहुत खुश हूं कि मैंने भारतीय खाने के प्रति अपने प्यार को डाला है| साथ ही प्रियंका ने लिखा कि किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है। जो आपको मेरे देश की फूड यात्रा पर ले जाएगा।

प्रियंका ने बताया कि ‘SONA इसी महीने खुल रहा है और मैं आप सभी को वहां पर देखना का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। ये प्रयास मेरे दोस्त मनीष गोयल और डेविड राबिन के बिना संभव नहीं हो सकता था’। उन्होंने बताया कि इस पोस्ट में दूसरी और तीसरी तस्वीर 2019 सितंबर में ली गई थी, जब हमने इस स्थान के लिए एक छोटी सी पूजा रखी थी’।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें