उत्तराखंड के रूड़की में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने यहां एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक होटल से तीन लड़कियो, दो ग्राहकों के साथ ही होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।
यहां पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सत्यम होटल में दबिश दी जिसके बाद ये गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पुलिस को होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस की दबिश के वक्त होटल के कमरों में लड़कियां ग्राहकों को सर्विस दे रही थीं।
पुलिस ने तीन लड़कियों समेत छह को किया गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी कर तीन लड़कियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल मैनेजर सचिन, ग्राहक अफजल और मोहसिन को गिरफ्तार किया है। जबकिरैकेट के मुख्य संचालक सूरज गुप्ता और सत्य प्रकाश गुप्ता मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।