शंखनाद INDIA/ देहरादून

पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व जल दिवस के मौके पर ‘कैच द रेन’ अभियान की शरूवात की है| इस अभियान के तहत बारिश के पानी को सुरक्षित रखने के अभियान को आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों से पानी का  सदुपयोग करने की अपील की है| पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए इस  अभियान को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा| इस अभियान का उद्देश्य पानी का संचय करना है| पूरे देश में 22 मार्च 2021 से 30 नवंबर 2021 तक मानसून से पहले आर मानसून  के दौरान यह अभियान चलाया जाएगा| इसमें लोगों की भागीदारी अहम होगी| जिसके जरिए जमीनी स्तर पर जल संरक्षण के लिए आंदोलन के रूप में इसे शुरू किया जाएगा|

अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जल शक्ति के प्रति जागरूक बढ़ रही है| उन्होंने कहा कि अटल जी ने नदियों को जोड़ने का सपना देखा था, उसकी शुरूआत भी आज हो रही है| पीएम मोदी  ने सचेत किया कि अगर पानी के संकट पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में स्थिति बेहद खरीब हो सकती है| उन्होंने देश की नई पीढ़ी से इस जिम्मेदारी पर काम करने की अपील की|

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता काफी अहम है| जीवन के लिए वाटर मैनेजमेंट करना बेहद जरूरी है| और इसी कारण सरकार इस अभियान को आगे बढ़ा रही है| पीएम मोदी ने कहा कि बारिश का पानी हमारे देश में काफी बर्बाद हो रहा है, जो वाकई चिंता का विषय है| उन्होंने सभी लोगों से ‘कैच द रेन’ अभियान से जुड़ने की अपील की|

पीएम मोदी ने कहा कि मॉनसून आने से पहले कुएं की सफाई, नालों की सफाई, तालाब, झीलों का सफाई करने जरूरी है, और इसके लिए लोगों को इस अभियान से जुड़ना होगा| पीएम मोदी ने कहा कि मनरेगा का एक-एक पैसा मॉनसून आने तक इसी अभियान में लगना चाहिए, जिससे बड़े स्तर पर इसका काम किया जा सके| पीएम मोदी ने कहा कि मॉनसून से पहले ही मेहनत करेंगे तो बाद  में संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें