mahashivratri महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस बार 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए  भक्त व्रत रखते हैं और कई तरह के पूजा व अनुष्ठान करते हैं। इसके साथ ही भक्त भगवामन शिव को कई ऐसी चीजें चढ़ाई जाती हैं जिस से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

Shivratri पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये चीजें

हर साल फाल्गुन के महीने में महाशिवरात्रि का पर्व आता है। पूरे देश में शिवरात्रि को धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। यूं तो कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ एक पान के पत्ते से ही खुश हो जाते हैं। लेकिन फिर भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा बरसती है।

1.बेल पत्र :- भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र का खासा महत्व है। ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाने से बरकत बनी रहती है और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही दरिद्रता मिटती है। ऐसा भी कहा जाता है कि शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से आध्यात्मिक शक्ति भी प्राप्त होती है।

बेलपत्र 2

2.धतूरे का फूल :- महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को धतूरे का फूल चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि धतूरे का फूल भोलेनाथ को बहुत पसंद है। इसे चढ़ाने से वो प्रसन्न होते हैं। इस फूल को चढ़ाने से व्यक्ति के कई पाप खत्म हो जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।

धतूरे का फूल

3. काला तिल :-  शिवरात्रि पर  शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने से व्यक्ति को हर तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही ये मान्यता है कि काला तिल चढ़ाने पर शनिदोष और शनि की साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव भी कम होता है।

काला तिल
काला तिल

4. कनेर का फूल :- शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को कनेर का फूल चढ़ाना बेहद ही शुभ माना जाता है। कनेर के ये पीले रंग के फूल भगवान को अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसे चढ़ाने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं।

कनेर

 

 

You missed