शंखनाद INDIA/ देहरादून

देश में कोरोना महामारी को देखते हुए सभी राज्यों में होली और अन्य आने वाले त्यौहारों को लेकर राज्य सरकारों की तरफ से पाबंदिया लगा दी गई है| उत्तराखंड में भी तीरथ सरकार ने होली और अन्य त्यौहारों को लेकर गाडलाइन जारी की है| सरकार ने होली को लेकर कई शर्तें लागू की है जिनका लोगों को सख्ती से पालन करना होगा| सरकार ने लोगों से होली में कोरोना महामारी से बचाव करने के लिए कहा है| सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक होली और अन्य त्यौहारों के आयोजनों में अधिकतम अब 100 लोग ही एक जगह पर इकट्ठें  पाएंगे| साथ ही लोगों से पानी वाली होली खेलने से बचाव करने के लिए कहा है| सरकार ने होली में सूखे और जैविक रंगों का उपयोग करने को कहा है। सरकार द्वारा होली और अन्य आने वाले त्यौहारों लोगों से सार्वजनिक दूरी और मास्क पहनने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं| इसके अलावा सरकार की तरफ से सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, तेज गाने, शराब पीना और लाउडस्पीकर के प्रयोग पर रोक लगा दी है|

होलिका दहन कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्तियों की ही अनुमति रहेगी और होलिका दहन स्थल पर अनावश्यक भीड़ करने के लिए भी मना किया गया है| साथ ही जो लोग होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे उन्हें सामाजिक दूरी और मास्क का सख्ती से प्रयोग करना होगा| इसके अलावा होली मिलन कार्यक्रम में 60 साल से ऊपर के लोगों, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और जो लोग गंभीर बिमारी से जूझ रहे हैं उन्हें भीड़ मे एकत्रित होने से मना किया गया है| सरकार ने ऐसे लोगों से घरों पर ही होली मनाने की सलाह दी है|

इसके अलावा सरकार द्वारा कहा गया है कि होली कार्यक्रमों में आयोजकों द्वारा स्थल के प्रवेश पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्थ की जाएंगी| साथ ही खांसी, जुखाम, और बुखार से पीड़ित व्यक्तियों और बिना मास्क पहने व्यक्तियों को शालीनता के साथ स्थल पर प्रवेश न करने की सलाह दी गई है| सरकार ने आदेश जारी किया है कि होली मिलन स्थलों पर शालीनता के साथ होली मनाई जाए| किसी भी प्रकार का हुड़दंग और शोर शराबा ना मचाया जाए| इसके अलावा कन्टेन्टमेंट जोन में होली खेलना पूरी तरह से प्रतिबंध किया गया है| इन जगहों पर लोगों को सघरों पर ही होली खेलने की सलाह दी गई है|

सरकार ने खाने-पीने की चीजों को बांटने से परहेज करने के लिए कहा है| साथ ही शीतल पेय आदि के लिए डिस्पोजल गिलास का प्रयोग करेन के लिए कहा गया है| इसके अलावा सरकार ने होली कार्यक्रम के आयोजकों से डस्टबिन की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए हैं|सरकार ने संकरी और तंग गलियों में होली खेलने से बचने के लिए कहा है| होली के साथ ही अन्य त्योहारों में भी शासन ने सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर आदि की अनिवार्यता की है और अधिकतम सौ लोग ही जमा होने के निर्देश जारी किए हैं|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें