शंखनाद INDIA /  देहरादून                                                                                                 रसोई गैस के कीमतो में बढ़ोतरी, आम आदमी की कमर तोड़ रही है। इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा असर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को हो रहा है। तेल कंपनियों ने जनता को एक और झटका देते हुए घरेलु गैस सिलेंडर के दाम में फिर 25 रुपये का इजाफा कर दिया है। अर्थिक रूप से कमजोर तबके पर यह बढोतरी सबसे ज्यादा भारी पड़ रही है।                                                                                       मंहगाई को लेकर जनता में बढ़ रहे आक्रोश के बीच रसोई गैस के दाम में उछाल जारी है। इससे पहले तेल कंपनियों ने फरवरी में घरेलू सिंलेडर की कीमतों में तीन बार वृद्धि कर 100 रुपये का इजाफा किया था। यह इजाफा चार फरवरी को 25 रुपये, 15 रुपये हुआ था। एक मार्च को फिर 25 रुपये प्रति सिंलेडर का इजाफा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने चार दिन के अंदर दूसरी बार गैस के दामों में 25 रुपयें की वृद्धि की है। ताजा बढोतरी के बाद देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडर 813.50 से बढ़कर 838.50 हो गया है। जबकि रूद्रप्रयाग और पौढ़ी मे उपभोक्ताओं को रसोई गैस का सिलेंडर 855 रुपये मे मिलेगा।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें