श्रम कांग्रेस

कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जनता त्राहिमाम त्राहिमान कर रही है और भाजपाई जश्न में डूबे हुए हैं।

श्रम कांग्रेस ने बांटे पदभार

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है और पुलिस का भय अपराधियों के दिलों दिमाग से खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी ऋषिकेश में पिंक शौचालय में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हो गया। हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी को हैवानों के हवाले कर उसका बलात्कार करवा दिया।

सल्ट व चंपावत के ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा नाबालिग बच्चियों के साथ दुराचार,दुग्ध संघ के अध्यक्ष द्वारा महिलाओं के साथ दुराचार व हरिद्वार ओबीसी मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिग से बलात्कार व हत्या की जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया और भाजपा में जश्न मनाया जा रहा है ।

प्रदेश में आपदा आई है और बीजेपी मना रही है जश्न

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पूरे राज्य में आपदा आई हुई है पांच पांच हैली क्रैश हो गए हैं सड़कें व संपर्क मार्ग ध्वस्त पड़े हैं और भाजपा में चार साल का जश्न मनाया जा रहा है। आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई असमान छू रही है और भाजपा जश्न मना रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि या संवेदनहीन सरकार है और इसके कुकर्मों का प्रदेश की जनता चार साल दस साल का क्या हर दिन का हिसाब २०२७ में भाजपा से मांगेगी।

सूर्यकांत धस्माना ने दिए नियुक्ति पत्र

धस्माना ने इस अवसर पर प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान करते हुए उनसे अपेक्षा की गई कि वे पार्टी के साथ अधिक से अधिक श्रमिकों को जोड़ने का काम करें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने भरत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष,जगपाल शर्मा को प्रदेश सचिव , मनीष गर्ग को प्रदेश सचिव, उषा चौधरी को महानगर कार्यकारी अध्यक्ष , नसीम अहमद को महानगर उपाध्यक्ष , वसी अहमद काजी ब्लॉक अध्यक्ष कांवली, फरजान अली ब्लॉक अध्यक्ष सेवला खुर्द, राहुल कंडारी को जिला अध्यक्ष परवा दून , भवन डोरा कार्यकारी अध्यक्ष परवादून नियुक्त किया गया।