शंखनाद INDIA /                                                                                                                                                                                       उत्तराखंड हाईकार्ट ने अल्मोड़ा के सिविल जज सीनियर डिवीजन अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को सेवा नियमावली के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला जज देहरादून के कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।मंगलवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से जज का निंलबन आदेश जारी हुआ।

आदेश में कहा गया है कि सिविल जज सीनियर डिजीवन अभिषेक श्रीवास्तव के खिलाफ दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद मे अपने परिवार के साथ एक अपराध में आरोपी चंद्रमोहन सेठी के नीजी वाहन से जाने की शिकायत मिली थी। चंद्रमोहन पर दर्ज आपराधिक मुकदमा सिविल जज अभिषेक कुमार श्रीवास्तव की ही कोर्ट में विचाराधीन है। सिविल जज की ओर से आरोपी के निजी वाहन का प्रयोग कर परिजनों के साथ अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जाना संदेह के दायरे में है जो एक जज की सेवा नियमावली का उल्लंघन है। हाईकोर्ट ने इन तथ्यों के आधार पर सिविल जज अभिषेक श्रीवास्तव को निलंबित कर जिला जज देहरादून कार्यालय से अटैच कर दिया है।

फोटो साभार गूगल

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें