शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है| इस मौके पर महिलाओं को देश की तरक्की में अपना योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है| भारत में भी महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है| इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जानकारियां दी जाती है साथ ही महिलाओं को देश को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहने के लिए प्रेरित और सम्मानित किया जाता है| ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूह ग्रामीण तबके की महिलाओं को उनके अधिकारों से जागरूक करने का काम करती हैं| जिससे वो भी देश की तरक्की में अपना योगदान दें| आज के दिन पूरे विश्व में महिला सशक्तिकरण पर जोर रहता है| आज  के समाज में देश में ऐसा कोई भी काम नहीं है जिसमें महिलाओं का योगदान न हो|  महिलाएं देश की तरक्की में हर क्षेत्र में बढ़-चढ कर हिस्सा ले रही है| आज के समय में महिलाओं ने समाज की रूढ़िवादी सोच से बाहर निकलकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है| और देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान दिया है|

हालांकि आज भी देश में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां महिला सशक्तिकरण का मिशन अभी पूरी तरह से कामयाब नहीं हो हो पाया है| आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे विचार वाले लोग हैं जो महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करवाने के बजाय घरेलू कामों से जोड़कर रखते हैं| वहां महिलाओं को आज भी अपने पूरे अधिकार नहीं मिल पाए हैं| आज भी महिलाओं को पुरूषों से कम अधिकार प्राप्त हैं जिससे महिलाओं को पुरूषों से दबकर रहना पड़ता हैँ| महिलाएं अपनी मनमर्जी के मुताबिक कोई भी काम नहीं कर पाती हैं| उन्हें कुछ भी काम करने से पहले समाज के नियमों के बारे में सोचना पड़ता है| महिला सशक्तिकरण का मिशन आज भी कहीं ना कहीं अधूरा हैं और इस मिशन को पूरा करने के लिए हम सबको आगे आना होगा और सरकार के साथ मिलकर महिलाओँ को उनके पूर्ण अधिकार दिलाने के लिए काम करना होगा|

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश में आज जगह-जगह पर महिलाओँ के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है| इस दौरान महिलाओं को तोहफे देकर सम्मानित किया जा रहा है| साथ ही महिलाओं को और प्रेरित करने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है| वहीं महिला दिवस के मौके पर आज देश में महिलाओं को हर तरफ से शुभाकामनाएं मिल रही हैं| पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश की महिलाओँ को उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दी हैं| पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत को हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व है| कई क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को आगो बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है|

वहीं पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित साह ने भी महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को अनेक क्षेत्र में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए बधाइयां दी है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें