शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज  गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रद्योगिकी विवि के 109वें किसान मेले का शुभारंभ किया| इस दौरान विवि में राज्यपाल का स्वागत किया गया| किसान मेले के शुभारंभ में राज्यपाल ने कहा कि राज्य के सभी जिलों से किसान मेले में आए हैं। जिससे ये साबित होता है कि देश का किसान जागरूक हैं। राज्यपाल ने कहा कि मेला कुंभ जैसा है। यहां प्रदर्शनी बहुत ही लाभदायक है। हर किसान को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में कोल्डस्टोरेज तकनीकी लगी है। उसके बारे में जानकारी लीजिए। जब फल, सब्जी की कीमत सही नहीं मिलती है तो उसे कोडस्टोरेज में रख दीजिए। अच्छी कीमत मिलने पर उसे बेचकर अधिक लाभ कामना चाहिए।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि किसान न केवल खेती करते हैं, बल्कि वो देश के पालक भी हैं। अगर किसान चाहेगा तो ही उत्पादन होगा। राज्यपाल ने कहा कि देश का किसान कर्ज में ही मर जाता है। राज्यपाल ने बताया कि   प्रधानमंत्री इस पूरी कोशिश में है कि किसानों के लिए कृषि कानून बनाया जाए जिससे किसानों को उनके उत्पाद का पूरा दाम मिल सके। इससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत भी बन पाएगा साथ ही किसान को कर्ज से छूटकारा भी मिल पाएगा|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें