शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इसमें पांच जवान शहीद हो गए हैं। जिसमें चार जवान सीआरपीएफ और एक डीआरजी का जवान है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दस जवान घायल भी हो गए हैं।                                                               छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी के मुताबिक बीजापुर में तररेम के जंगलों में सुरक्षाबलों के जवान गश्त कर रहे थे। तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में सुरक्षाबलों का पांच जवान शहीद हो गया। वहीं दस जवान घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की और टुकड़ियां मौके पर रवाना की गई हैं। साथ ही नक्सलियों की तलाश में जंगल में बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। करीब चार से पांच घंटे चली मुठभेड़ शाम 5 बजे तक खत्म हो गई। इसके बाद बैकअप के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। वहीं, शहीद जवानों के शव और घायल जवानों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें