शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार चुनाव के मैदान में प्रचार-प्रसार के लिए उतरने को तैयार है| दरअसल, शुक्रवार को ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब एक बार फिर ममता बनर्जी 15 मार्च से व्हीलचेयर पर बैठकर चुनावों के लिए प्रचार करती दिखेंगी| ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर ही चुनावी रैलियां करेंगी|  ममता बनर्जी 15 मार्च से व्हीलचेयर पर बैठकर कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी|  वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी चुनावों की तैयारियों में जोर-शोरों से जुटी हैं| नंदीग्राम सीट से बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं| चुनावों को लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे को टक्कर देती नजर आ रही है| आज टीएमसी कार्यकर्ताओं के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई| अटल सरकार के राज में र बीजेपी के वित्ती मंत्री रहे यशवंत सिन्हा आज टीएमसी में शामिल हो गए| टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए|

बता दें कि 10 मार्च के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गाड़ी हादसे का  शिकार हो गई थी| हादसे में ममता बनर्जी के हाथ, पैर और गर्दन में गंभीर चोटें आई थी| वहीं ममता बनर्जी की इस चोट पर खूब राजनीति हुई| ममता बनर्जी कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रही| हालांकि अब एक बार फिर दीदी चुनावी रण में वापसी कर रही है| और इस बार वो व्हीलचेयर पर चुनावों को लेकर प्रचार करेंगी|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें