देहरादून। देहरादून में जिला अदालत के बाद अब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन पूरे कार्यालय परिसर को खाली करा लिया और सघन तलाशी अभियान चलाया। आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। धमकी किस माध्यम से मिली, इसका भी पता लगाया जा रहा है।