शंखनाद INDIA /   देहरादून                                                                                                  मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में एक व्यक्ति का शव मिला। शव के पास एक लोहे का टुकड़ा और बारूद भी बरामद हुआ। घटना के बाद हरकत में आए खुफिया विभाग और बम निरोधक दस्ते ने क्षेत्र में विस्फोटक की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है, कि व्यक्ति कबाड़ के लिए फायरिंग रेंज के अंदर घुसा और इसी दौरान कोई विस्फोटक पदार्थ फटने से उसकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया, मंगलवार को देर शाम मालदेवता से किसी स्थनीय निवासी ने सूचना दी, कि फायरिंग रेंज में एक व्यक्ति घायल पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जहां डाॅक्टरों  ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति की कपडों कि तलाशी ली, जिसके बाद व्यक्ति की पहचान अमित राणा ( 35 वर्ष)  पुत्र स्व. अशोक राणा निवासी रांझावाला रायपुर के रूप मे हुई। वह मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि अमित की मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेंगीं।

फोटो साभार गूगल