शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में कोरोना ने अब अपना विकराल रूप ले लिया है| पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के मरीजों के आंकड़े डराने वाले हैं| भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं| जबकि 291 लोगों की कोरोना से मौत हुई है| इस साल नए मामलों की यह संख्या एक दिन की सबसे अधिक है| देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 1,19,08,910 पहुंच गई है|

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, लगातार 17वें दिन नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है| देश में अब इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,52,647 हो गई है, जो कुल मामलों का 3.80 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 94.85 प्रतिशत रह गई है|

राज्यों के लिहाज से समझें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 36,902 नए मामले सामने आए हैं| वहीं नए मामलों की लिस्ट में पंजाब दूसरे नंबर पर है जहां 3,122 नए मामले सामने आए हैं, इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 2,655, कर्नाटक में 2,566 और गुजरात में 2190 नए मामले सामने आए हैं| मौत के लिहाज से भी महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है| पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 112, पंजाब में 59, छत्तीसगढ़ में 22, केरल में 14 और कर्नाटक में 13 लोगों की मौत हुई है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें