शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है| आए दिन कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है| देश के कई हिस्सों में राज्य सरकारों द्वारा कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं लेकिन बावजूद इसके कोरोना के मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है| पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 56 हजार 211 नए मामले सामने आए हैं| जबकि 271 लोगों की मौत हो चुकी है| हालांकि कल 37 हजार 28 लोग ठीक भी हुए हैं|

देश में कुल कोरोना पॉजिटीव मामलों की संखया 1,20,95,855 पहुंच गई है|  वहीं मरने वालों की संख्या 1,62,114 हो गई है| देश के आठ राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है|महाराष्ट्र में कोरोना के 31643 नए केस सामने आए हैं जबकि कर्नाटक में 2792. पंजाब में 2868, तनिलनाडु में 2279 और मध्य प्रदेश में 2323 मामले सामने आए हैं| महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 102 मरीजों की मौत हुई है तो वहीं पंजाब में 59,  छत्तीसगढ़ में 20,  कर्नाटक में 16 और तमिलनाडु में 14 लोगों की मौत हुई है|

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं| राज्य बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं| पंजाब बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अब 4 मई और 20 अप्रैल से शुरू होंगी| गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक केवल ऑनलाइन क्लासेज आयोजित करने के लिए कहा है| तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें