शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में एक बार फिर कोरोना डरा रहा है| जिस तरह से देश में लगातार कोरोना का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है वो वाकई बेहद चिंताजनक है| देश में आए दिन कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है| बीते 24 घंटें में देश में 50 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस दर्ज हुए हैं| कोरोना मरीजों का ये आंकड़ा वाकई बेहद डराने वाला है| केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 53,476 कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 251 लोगों की मौत हो चुकी है| कोरोना के लगातार बढ़ते मामले सरकार की चिंता को बढ़ा रहे हैं| हालंकि सरकार कोरोना महामारी को हराने के लिए लगातार प्रयासरत है लेकिन फिर भी कोरोना के मरीजों में कमी नहीं आ रही है| देश में कोविशील्ड वैक्सीनेशन का अभियान भी लगातार जारी है| अबतक 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की डोज दी जा चुकी है| सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द देश के सभी लोगों को ये डोज उपलब्ध हो जाए|

देश में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है| आए दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे है| सरकार ने राज्य सरकारों को कोरोना महामारी को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए हैं| राज्य सरकार लगातार केंद्र की तरफ से जारी निर्देशों पर गौर फरमा रही है| साथ ही कोरोना के  बढ़ते मामलों को लकर सख्त रूख अपना रही है| देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन किया  जा चुका है जिससे कोरोना के बढ़ते मामलों में कुछ कमी आ सकें| कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है| यहां पूर्ण रूप से लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है| इसके अलावा दिल्ली में भी कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है| जिससे दिल्ली सरकार ने भी कोरोना  को लेकर कई गाइडलाइन जारी की है| इसके अलावा देश के कई अन्य हिस्सों में भी कोरोना से लोग बेहाल है| जिस कारण राज्यों में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है|

वहीं अब होली का त्यौहार भी नजदीक है जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों से होली के सार्वजनिक जश्न पर रोक लगाने की बात कही है| सरकार को होली में एकत्रित होने वाली भीड़ से कोरोना संक्रमण के फैलने का डर है जिस कारण सरकरा ने ये सख्त कदम उठाते हुए होली के सार्वजनिक जश्न पर रोक लगाने का फैसला किया है|देश में कोरोने के कुल केस 1,17,87,534 पहुंच गई है जबकि एक्टिव केस की संक्या 3,95,192 हो चुकी है| इसके अलावा भारत में अबतक कोरोना के कारण 1,60,692 लोगों की मौत हो चुकी है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें