शंखनाद INDIA/बागेश्वर-:गरुड़ मार्ग की बदहाली पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास को जिम्मेदार ठहराया और उनका पुतला दहन किया। जल्द बदहाली दूर नहीं करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को गरुड़ में एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर-गरुड़ मोटर बदहाल हो गया है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसमें चालकों समेत यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रह है। क्षेत्रीय विधायक दास इस मार्ग से रोजाना आवाजाही करते हैं, लेकिन उन्हें यह गड्ढे नहीं दिखाई दे रहे हैं। यह मार्ग कुमाऊं और गढ़वाल मंडल को भी जोड़ता है।

इसके बाद भी सड़क की बदहाली दूर नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक जल्द बदहाली दूर करने में अपना प्रयास नहीं करेंगे तो चालकों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी विधायक दास की होगी। इस मोके पर बहादुर सिंह बिष्ट, अर्जुन देव, गुड्डू पाठक, रमेश चंद्र, राजा पांडे, जगदीश पांडे, प्रकाश उपाध्याय, धीरज कुमार, सुरेश चंद्र, कमल आर्या आदि मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें