पंचायत चुनावों से पहले प्रदेश में सियासी पारा हाई होता नजर आ रहा है। भले ही हाईकोर्ट ने फिलहाल पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है लेकिन राजनैतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस भी पंचायत चुनाव से पहले फुल चुनावी मोड में नजर आ रही है। चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
कांग्रेस ने विस क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी
विधानसभा क्षेत्र पुरोला में घनानन्द नौटियाल, यमुनोत्री विहारी लाल, गंगोत्री धनीलाल शाह, बद्रीनाथ मनोज रावत, थराली देवीदत्त कुनियाल, कर्णप्रयाग डॉ0 जीत राम, केदारनाथ सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, रूद्रप्रयाग जगमोहन भंडारी, घनसाली विजय गुनसोला, देवप्रयाग डॉ0 प्रताप भंडारी, नरेन्द्रनगर महेन्द्र सिंह नेगी, प्रतापनगर विरेन्द्र कण्डारी, टिहरी पूरन सिंह रावत, धनौल्टी शांति प्रसाद भट्ट, चकराता संजय किशोर, विकासनगर डॉ0 प्रदीप जोशी, सहसपुर जगदीश धीमान, रायपुर सुनील जायसवाल, मसूरी हेमा पुरोहित, डोईवाला सूरत सिंह नेगी, यमकेश्वर राजेन्द्र शाह, पौड़ी नवीन जोशी शामिल हैं।
इन्हें दी गई है जिम्मेदारी
श्रीनगर सुरेन्द्र सिंह रावत, चौबट्टाखाल जयेन्द्र रमोला, लैन्सडाउन सुनील नौटियाल, कोटद्वार राजपाल खरोला, धारचूला महेश डसीला, डीडीहाट मनोज ओझा, पिथौरागढ़ हरीश पनेरू, गंगोलीहाट प्रदीप सिंह पाल, कपकोट सुनील भण्डारी, बागेश्वर खजान चन्द्र, द्वाराहाट कैलाश पंत, सल्ट महेश आर्य, रानीखेत बसंत कुमार, सोमेश्वर प्रशान्त भैंसोड़ा, अल्मोड़ा खुशहाल सिंह अधिकारी, जागेश्वर हेमेश खर्कवाल, लोहाघाट सुमित हृदयेश, चम्पावत आदेश सिंह चौहान, लालकुआं नारायण सिंह बिष्ट, भीमताल राजेन्द्र बिष्ट, नैनीताल पुष्कर नयाल, हल्द्वान अल्का पाल, कालाढूंगी मयंक भट्ट को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही रामनगर इंदु मान, जसपुर जितेन्द्र सरस्वती, काशीपुर गुरजीत सिंह गित्ते, बाजपुर प्रेमानन्द महाजन, गदरपुर नीरज तिवारी, रूद्रपुर वरूण कपूर, किच्छा सौरभ चिलाना, सितारगंज संदीप सहगल, नानकमत्ता मीना शर्मा, खटीमा विधानसभा में हरीश धामी को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।