शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत की 11 मंत्रियों की टीम तैयार हो चुकी है|शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट का गठन किया गया|  सीएम तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई| शुक्रवार शाम  करीब 5:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया| जहां सभी 11 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली| राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई| सीएम तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में 4 नए चेहरों को शामिल किया गया, बाकी 7 सभी पुराने मंत्रियों को टीम में शामिल किया गया| नए मंत्रिमंडल में गढ़वाल मंडल से 4 कैबिनेट और 2 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कुमाउं मंडल से 4 कैबिनेट मंत्री और 1 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को जगह मिली|  नए मंत्रिमंडल में जिन 4 नए चेहरों को शामिल  किया गया उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, खंडूडी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, तीन बार विधायक बने गणेश जोशी, हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस दिग्गज हरीश रावत को चुनाव हराने वाले स्वामी यतीश्वरानंद शामिल हैं|

शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ ली| उसके बाद बंशीधर भगत,तीसरे स्थान पर डा. हरक सिंह रावत , चौथे नम्बर पर बिशन सिंह चुफाल, पांचवें नम्बर पर यशपाल आर्य, छठे नम्बर पर अरविंद पांडेय, सातवें पर सुबोध उनियाल और आठवें नम्बर पर गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली|

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने संस्कृत में शपथ ली|  शपथ ग्रहण समारोह में तीरथ  कैबनेट में शामिल हुई राज्यमंत्री रेखा आर्य आकर्षण का केंद्र बनी रही| कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में नजर आईं |

जानिए किसे मिली तीरथ कैबिनेट में जगह:

सतपाल महाराज- कैबिनेट मंत्री

बंशीधर भगत- कैबिनेट मंत्री

डा. हरक सिंह रावत- कैबिनेट मंत्री

बिशन सिंह चुफाल- कैबिनेट मंत्री

यशपाल आर्य- कैबिनेट मंत्री

अरविंद पांडेय- कैबिनेट मंत्री

सुबोध उनियाल- कैबिनेट मंत्री

गणेश जोशी- कैबिनेट मंत्री

रेखा आर्य- राज्यमंत्री

धन सिंह रावत- राज्यमंत्री

स्वामी यतीश्वरानंद- राज्यमंत्री

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें