शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमीं भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की| मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और उनका आर्शीवाद लिया| वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने तीरथ सिंह रावत को बधाई दी| उन्होंने सीएम तीरथ सिंह रावत को कहा कि इस नई जिम्मेदारी के लिए आपको बधाई| साथ ही कहा कि तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड बेशक नई ऊंचाईयों को छुएगा| साथ ही प्रदेश में प्रगति होगी|  बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत बीसी खंडूरी को अपना राजनीति गुरू मानते हैं|

सीएम तीरथ सिंह रावत ने नए सीएम के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काम शुरू कर दिया है| आज महाशिवरात्री के पर्व पर सीएम शाही स्नान के लिए हरिद्वार में हरकी पैड़ी के दर्शन कर सकते हैं| साथ ही उनकी अधिकारियों के साथ बैठक भी संभव है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें