शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ सा नजर आ रहा है| प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना हुआ है| मौसम विभाग के मुताबिक कई पहाड़ी इलाकों समेत मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है| राजधानी देहरादून में भी सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं| जिस कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है|  सुबह से देहरादून में बादल छाएं है| राजधानी में बारिश होने के आसार भी हैं| मौसम विभाग ने देहरादून में अलर्ट जारी किया है|

वहीं पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है| पौड़ी, चमोली समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है जिसे लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है|

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें