शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है| प्रदेश में कोरोना के मरीज हर रोज बढ़ रहे हैं|  लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार ने लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की है| उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत भी इन दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं| सीएम पिछले काफी दिनों से आइसोलेशन में हैं| सीएम तीरथ सिंह रावत की पत्नी को भी कोरोना हो गया है| कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है|

वहीं अब उत्तराखंड कैबिनेट के मंत्री गणेश जोशी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं| उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है| कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  ट्वीट किया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई है| कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है| साथ ही गणेश जोशी ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है| साथ ही कोरोना को लेकर सभी सावधानियां बरतने की सलाह दी है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें