भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर सोशल मीडिया सहित तमाम माध्यमों मे उन्हे लेकर आ रही खबरों को पार्टी ने अमर्यादित मानते हुए उन्हें नोटिस दिया है। जिसमें इसे पार्टी की छवि धूमिल करने वाला मानते हुए अनुशासनहीनता के दायरे में लिया गया है। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से राठौर ने मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। जिस पर पार्टी द्वारा विचार कर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
पूर्व विधायक राठौर को भाजपा ने दिया नोटिस
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कुछ समय से पूर्व विधायक राठौर से संबंधित विभिन्न ख़बरें और वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही हैं। पार्टी ने इसे अमर्यादित आचरण मानकर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि धूमिल करने वाला माना है। उनकी इन सार्वजनिक गतिविधियाँ को अनुशासनहीनता के दायरे में मानते हुए, उन्हें नोटिस दिया गया है।
किसी का भी अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी स्पष्ट किया है कि पार्टी का कोई भी व्यक्ति बड़ा हो या छोटा, लेकिन किसी का भी अभद्र, अश्लील, असामाजिक और अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। ये सब सामाजिक दृष्टि से भी उचित नही है और पार्टी की छवि को भी धूमिल करता है। भाजपा सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीयता के मानकों पर किसी कीमत कर समझौता नहीं करती है।
जल्द लिया जाएगा फैसला
मनवीर सिहं चौहान ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राठौर द्वारा प्रदेशाध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात कर अपना पक्ष प्रस्तुत कर, जवाब सौंपा गया। जिस पर पार्टी की अनुशासन समिति में विस्तृत विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा।