शंखनाद INDIA/

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका, अब बुर्के पर पाबंदी लगाने वाले देशों की सूची मे शामिल हो गया हैं। द्वीपीय देश श्रीलंका की कैबिनेट ने कटट्पंथ पर रोक लगाने की कवायद में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। श्रीलंकाई सरकार के एक हजार से अधिक मदरसों को भी बंद किया जाएगा।
जन सुरक्षा मामलों के मंत्री सरथ वीराशेकर ने पत्रकारों को बताया, कि सुरक्षा आधार पर बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। मंत्री सरथ वीराशेकर ने कहा, ‘हमारे प्रारंभिक दिनों में मुस्लिम महिलाएं और लड़कियां बुर्को नही पहनती थीं। वह धार्मिक अतिवाद का प्रतीक है, जो हाल में चलन मे आया और हम यकीनन इस पर पाबंदी लगाने जा रहे हैं ।
स्विटजरलैंड ने कुछ दिन पहले सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। फ्रांस और बेल्जियम मे भी इसी तरह के पहनावे पर प्रतिबंध है। इनके अलावा आस्ट्रिया, नीदरलैंड और डेनमार्क जैसे यूरोपीय देश भी बुर्का पर रोक लगा चुके है।


 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें