जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्री कृष्ण को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य तथा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
krishna janmashtmi 2025 लगाएं ये भोग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को अगर आप कुछ स्पेशल भोग लगाएंगे तो भगवान खुश हो जाएंगे। श्री कृष्ण को बाल्यकाल से ही माखन अत्यंत प्रिय है। अगर पौराणिक कथाओं में उनका ‘माखन-चोर’ स्वरूप प्रसिद्ध है। अगर जन्माष्टमी पर सफेद माखन में मिश्री मिलाकर अर्पित किया जाए जो धन-धान्य एशवर्य मिलता है।
पंजीरी का भोग भगवान को है अति प्रिय
धार्मिक मान्यता है कि पंजीरी का भोग श्री कृष्ण को बेहद ही पसंद है। आटे, घी, मिश्री और सूखे मेवों से बनी पंजीरी अर्पित करने से संतानों की रक्षा होती है और स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होते हैं।
दूध से बनी मिठाईयों का लगाएं भोग
जन्माष्टमी पर बर्फी, रसगुल्ला, रस मलाई जैसी दूध से बनी मिठाइयां चढ़ाने का विशेष महत्व है। ये भोग सुख-समृद्धि और परिवार में शांति लाने वाला माना जाता है। इसके साथ ही पंचामृत भी चढ़ाया जाता है।