शंखनाद INDIA / देहरादून                                                                                                                   उत्तराखंड के 765 गांव जल्द सड़कों से जुड़ जाएगें। गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य में 1794 गांवों के लिए सड़कें मंजूरी दी गई है जबकि शेष 765 गांवों को सड़को से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान हैं चालू वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा 104 सड़कों  का काम पूरा किया हैं।                                                  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अभिभाषण में कहा गया है कि राज्य में 2522 किमी.  सड़कों का नवर्निमाण, 2700 सड़कों का पुनः निर्माण तथा 241 पुलों का निर्माण पूरा किया गया है। टिहरी मे डोबरा-चांठी और मुनि की रेती में कैलाश गेट पर जानकी पुल का निर्माण किया गया है। आॅल वेदर रोड परियोजना के तहत 889 किमी. में से 540 किमी. सड़कों का चैड़ीकरण किया जा चुका है। जबकि परियोजना के तहत 380 किमी. सड़कें पूरी तरह बन चुकी है। राज्य में सेतु भारतम परियोजना के तहत काशीपुर में एनएच 74 पर दो आरओबी का निर्माण किया जा रहा है।

फोटो साभार गूगल

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें