mahashivratri महाशिवरात्रि

सावन का पवित्र महीना चल रहा है और आज देशभर में सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है। भगवान भोलेनाथ की आराधना का ये पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। इस दिन भक्त भोलेनाथ को मनाने के लिए व्रत रखते हैं इसके साथ ही भजन कीर्तन भी करते हैं।  

धूमधाम से मनाया जा रही सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि के पावन पर्व भक्त भगवान भोलेनाथ को बेहद ही पसंद है। सावन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाई जाने वाली शिवरात्रि को महादेव की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन भक्तिपूर्वक मांगी गई सभी मनोकामनाएं महादेव पूरी करते हैं। 

शिवरात्रि SHIVRATRI

क्यों मनाई जाती है सावन शिवरात्रि ?

पूरे सावन का महीना शिव की आराधना से जुड़ा होता है, लेकिन शिवरात्रि की रात को विशेष रूप से आध्यात्मिक जागरण, व्रत, और रात्रि पूजन का महत्व है। माना जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक शिवलिंग पर जलाभिषेक और मंत्र जाप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और पापों का नाश होता है। 

सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि पर करें यें काम बरसेगी महादेव की कृपा

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। व्रत रखें और केवल फल, दूध या पानी का सेवन करें तो अच्छा रहेगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ के मंदिर जरूर जाएं। मंदिर जाकर  शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, गंगाजल, शहद, दही, चंदन आदि अर्पित करें। इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय” या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही इस दिन रात में जागरण करना शुभ माना जाता है।