शंखनाद INDIA/उत्तराखंड,देहरादून: कांग्रेस में वापसी के बाद सीट बदलने की चर्चाओं को खारिज करते हुए यशपाल आर्य ने स्पष्ट  कर दिया है कि वह चुनाव में इस बार बाजपुर से ही चुनाव के मैदान में उतरेंगे।

उन्होंने बताया है कि बाजपुर उनकी कर्मभूमि है। वहां की जनता ने हमेशा उन्हें आशीर्वाद दिया है। वह जनता के सेवक हैं, इसलिए इसे लेकर कोई संशय या संदेह नहीं होना चाहिए।

बीते गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान  यशपाल आर्य ने कहा कि वह भाजपा में अलग-थलग पड़ गए थे और सामंजस्य नहीं बैठा पाए थे। उनका एक कारण किसान आंदोलन भी घर वापसी का।

यशपाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस मजबूत होगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा। वर्ष-2022 में कांग्रेस की सरकार बने यही उनका संकल्प और सपना है।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें