रुद्रप्रयाग: जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा करते हुए उत्तराखंड का लाल प्रमोद डबराल शहीद हो गया। जानकारी के मुताबिक शहीद प्रमोद मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रमोद डबराल 2 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात थे और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात थे । शहीद की जैसे ही खबर परिवार व गांव वालों को लगी तो चारो तरफ सन्नाटा व शोक की लहर छा गई । सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद प्रमोद डबराल को श्रद्धांजलि दी है।

You missed