YAMUNOTRI HIGHWAY CLOSED

प्रदेश में बारिश  कहर मचा रही है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण जहां एक ओर केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर बंद है तो वहीं यमुनोत्री हाईवे एक हफ्ते बाद भी नहीं खुल पाया है। जिस कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामन करना पड़ रहा है।

एक हफ्ते के बाद भी यमुनोत्री हाईवे बंद

यमुनोत्री हाईवे पर हफ्तेभर बाद भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। जिसके चलते यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ावों के साथ ही यमुनोत्री धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है। हाईवे बंद होने के कारण जहां कई यात्री रास्तों में फंसे हुए हैं तो स्थानीय लोगों को रोडॉजमर्रा के सामान के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सिलाई बैंड ओजरी के बीच हाईवे बंद

बता दें कि सिलाई बैंड ओजरी के बीच हाईवे मलबा आने के कारण बंद है। हाईवे को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते मंगलवार को जहां यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड और ओजरी में यमुनोत्री के समीप पैदल आवाजाही शुरू होने के बाद धाम की यात्रा शुरू कर दी गई थी। लेकिन उसके तीसरे दिन भी धाम में मौसम की बाधा के कारण यात्रा बंद ही रही।