प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बीते तीन दिनों से यमुनोत्री हाईवे मलबा आने के कारण बंद है। कड़ी मशक्कत के बाद भी यमुनोत्री हाईवे अब तक खोला नहीं जा सका है। जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा रहा।
तीन दिन बाद भी नहीं खुला यमुनोत्री हाईवे
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। यमुनोत्री हाईवे को अब तक खोला नहीं जा सका है। बता दें कि कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण बाधित है। हालांकि हाईवे को खोलने की लगातार कोशिश की जा रही है। लेकिन भारी बारिश के चलते काफी दिक्कतें हो रही हैं।
हाईवे के दोनों ओर सैंकड़ों वाहन फंसे
हाईवे नहीं खुल पाने के कारण हाईवे के दोनों ओर सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।स्थानीय लोग उनकी निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं। बता दें कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सिलाई बैंड व ओजरी के पास लैंड-स्लाइड होने से हाईवे का कुछ हिस्सा वाश आउट हो गया है। जिसके बाद से यातायात ठप है। हालांकि हाईवे को सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।