शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में इन दिनों कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है| हर कोई इस महामारी से डर रहा है| पूरा राज्य कोरोना की चपेट में हैं| हर रोज कोरोना के मरीजों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी दर्जी की जा रही है| खास हो या आम कोई भी इसकी चपेट में आने से बचा नहीं है| राज्य के सीएम ने  कोरोना से  बचाव के लिए कई गाइडलाइन जारी की है साथ ही नियमों को भी सख्त बना दिया है| सीएम ने अब इस महामारी के बीच जरूरी सेवाओँ के कर्मचारियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं| सीएम ने कहा है कि अगर जरूरी सेवाओँ से संबंधित कोई भी कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो उसकी नौकरी खतरे में जा सकती है|

सरकार ने कहा है कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों से सख्ती  बरती जाएगी और इनकी जगह पर नई भर्तीयां कर दी जाएंगी| सीएम ने अपने इस फैसले को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं| कोविड-19 महामारी को देखते हुए चिकित्सा एवं आवश्यक सेवाओं के अन्तर्गत कार्यरत कोई भी कर्मचारी हड़ताल या आन्दोलन करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत सभी कर्मचारियों से इस संकट काल में अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें