मतदान

प्रदेश में आज पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण के तहत मतदान हुआ। इस दौरान गढ़वाल मंडल के छह जिलों के 26 और कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 23 विकासखंडों में मतदान हुआ। जिसमें महिलाओं ने पुरूषों को पीछे छथोड़ दिया। महिलाएं घर का काम छोड़ कर बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए पहुंची।

मतदान में महिलाओं ने पुरूषों को छोड़ा पीछे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। प्रदेशभर में मतदान केंद्रों पर महिलाएं बड़ी संख्या में कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करती हुईं नजर आई। खासकर अल्मोड़ा जिले में  गांव की सरकार चुनने को सुबह से ही घर-गृहस्थी का कामकाज छोड़ महिलाएं मतदान केंद्रों पर घंटों लाइन लगाकर कर वोट करती हुई नजर आईं।

17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

49 विकासखंडों में आज 26 लाख मतदाताओं ने 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। मतदान संपन्न हो गया है और प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया है। अब दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। जबकि 31 जुलाई को मतगणना की जाएगी।