राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चाय बागान के पास से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मट गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
देहरादून के चाय बागान में महिला की लाश मिलने से सनसनी
देहरादून के चाय बागान के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून श्यामपुर चायबगान के पास एक महिला की लाश मिली है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस महिला की हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय निवासी बताई जा रही है महिला
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला का शव मिला है वो स्थानीय निवासी है। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।