शंखनाद INDIA/उत्तराखंड-:  भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। इस गौरव को बरकरार रखा जा सके इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आगामी चुनावों में भाजपा प्रदेश की साठ सीटों पर संगठन के बूते जीत का परचम फहराएगी।

यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने द्वाराहाट में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा आम आदमी के फायदे के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके। इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कस लेने की बात भी कही।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीढ़ है। इसलिए कार्यकर्ताओं को आपसी सामजंस्य बनाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करना होगा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कैलाश भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट भी भेंट किया।
इस मौके पर विधायक महेश नेगी, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, टी बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, अनिल शाही, नरेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र कांडपाल, उमेश भट्ट, सुरेंद्र संगेला, जर्नादन पांडे, सुभाष बिष्ट, मीना कांडपाल, ममता भट्ट, नंद किशोर आर्या समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें