Uttrakhand Breaking : विरासत महोत्सव देहरादून के सबसे चर्चित और प्रतीक्षित फेस्ट में से एक है . ये स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है क्युकी विरासत हमारी रंगीन संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है और यही वजह है की लोग इस महोत्सव का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। बता दें की डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित ये महोत्सव करीब 15 दिन तक चलता है जिसमें प्रदर्शन और कार्यशालाएं शामिल होती हैं। वहीँ हर बार भारतीय शास्त्रीय संगीत के महापुरूष, नृत्य के उस्ताद और जाने-माने शिल्पकार यहां प्रदर्शन करते हैं। ठीक इसी तरह इस बार भी विरासत आप सभी के बीच लौट आया है जो 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।
यहाँ आपके पसंदीदा वडाली ब्रदर्स सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देते नज़र आएंगे। इसी कड़ी में शनिवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जहाँ विरासत में होने जा रहे कार्यक्रमों व् अन्य तैयारियों के बारे में बताया गया। इस प्रेस वार्ता में REACH के फाउंडर व् सेक्रेटरी आर के सिंह , ONGC की फॉर्मर CMD डॉ अलका मित्तल व अन्य लोग मौजूद रहे। आज फिल्मी फैस्ट वाला थोड़ा लेट आएगा ठीक है।