शंखनाद INDIA/ देहरादून : क्या आप इस समय उत्तराखंड से कही बाहर जाने की सोच रहे हैं। तो आपको इस शेड्यूल पर नज़र घुमानी होगी। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा आप इसपर जरूर ध्यान दे, 01 अक्टूबर, 2021 यानी कि आज से निम्न रेल गाड़ियों के समय में संशोधन कर दिया है। पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने हाथियों एवं अन्य जंगली जानवरों की सुरक्षा हेतु एवं अन्य परिचालनिक कारणों से 01 अक्टूबर, 2021 से रेल गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।

जाने शेड्यूल ….

  • रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 07:20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07:15 बजे प्रस्थान करेगी।
  •  05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 11:45 बजे की जगह संशोधित समय 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 12:02 की जगह संशोधित समय 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं लालकुआं से वर्तमान समय 12:40 बजे के स्थान पर ट्रेन संशोधित समय 12.30 बजे छूटेगी।
  •  05036 काठगोदाम-दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 09:05 बजे के स्थान पर 20 मिनट पहले संशोधित समय 08:45 बजे प्रस्थान करेगी
  •  02039 काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 15:30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 15:10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05314 रामनगर-जैसलमेर विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 22:20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22:15 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर से वर्तमान समय 22:55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22:50 बजे छूटेगी। 05356 रामनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 10:10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 10:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  •  02040 नई दिल्ली-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 11:40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 11:55 बजे पहुुंचेगी।
  •  02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 23:35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 23:45 बजे पहुुंचेगी। 04126 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 07:15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07:20 बजे पहुुंचेगी।
  •  05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20:30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 21:05 बजे पहुुंचेगी।
  •  05013 जैसलमेर-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 04:55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 05:05 बजे पहुुंचेगी।
  •  03019 हावड़ा-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 09:00 बजे के स्थान पर संशोधित समय 09:25 बजे पहुुंचेगी।
  •  04690 जम्मूतवी-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 13:35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 13:45 बजे पहुुंचेगी।
  •  04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 14:40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 14:55 बजे पहुुंचेगी।
  •  04616 अमृतसर-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20:30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 21:05 बजे पहुुंचेगी।
  •  02353 हावड़ा-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 06:55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07:00 बजे पहुुंचेगी।
  •  05059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी लालकुआं से वर्तमान समय 04:30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 04:25 बजे प्रस्थान करेगी।
  •  09076 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 16:35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  •  05022 गोरखपुर-शालीमार विशेष गाड़ी गोरखपुर से वर्तमान समय 13:50 बजे के स्थान पर संशोधित समय 13:40 बजे प्रस्थान करेगी।
  •  05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 08.15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  •  05034 बढ़नी-गोररखपुर विशेष गाड़ी बढ़नी से वर्तमान समय 15:20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 15:00 बजे प्रस्थान करेगी।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें