Uttarakhand : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे पर चुनौती बने ओजरी डाबरकोट में भूस्खलन हो गया। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

NEWS : शादी के बाद पत्नी को फिल्म दिखाने ले गया युवक, इंटरवेल में दुल्हन हुई फरार

Uttarakhand : बोल्डर की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर (37) निवासी बानसू लखवाड़ और उनके साथ एक होमगार्ड जवान ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन में ड्यूटी पर थे। वे वहां से वाहनों की आवाजाही करा रहे थे। तभी पहाड़ी से बोल्डर रास्ते पर गिर गए। बोल्डर की चपेट में आने से चमन सिंह घायल हो गए।

NEWS : शिक्षा विभाग की ट्रांसफर की एक और लिस्ट जारी, अब शिक्षकों के हुए ताबड़तोड़ तबादले

Uttarakhand : पुलिस महकमे में शोक की लहर

पुलिस जवानों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया। सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि शव का पंचनामा भर परिजनों को सूचना दी गई है। इधर घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त है। Also Read : NEWS : रील बनाने के चक्कर में दो किशोरों की गई जान, ट्रेन की चपेट में आए

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें