शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में मौसम ने फिर एक बार करवट बदली है| आज सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है| मैदानी इलाकों में सुबह से मौसम सुहाना बना है| हालांकि देर रात तेज हवा चलने के कारण एक बार फिर ठंड जरूर लौट आई है| मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि  हो सकती है| इसके अलावा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी हो सकता है। जिसे लेकर मौसम ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है| मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश होने का आशंका जताई है| वहीं मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है| देहरादून व आसपासके इलाकों में भी देर रात से तेज हवा और हल्की बारिश हो रही है|

 

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें