शंखनाद INDIA/ देहरादून

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह का आज सुबह कोरोना संक्रमण होने से निधन हो गया| देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था| पिछले कुछ दिनों से वह लगातार बीमार चल रहे थे| साथ ही उन्हें कोरोना भी हो गया था, जिस कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था| यहां ईलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली| उनके निधन से कांग्रेस पार्टी समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है|

बता दें कि प्रमोद कुमार सिंह उत्तराखंड में सहकारिता के बड़े चेहरे थे| उनके जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है| वर्तमान में कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी प्रमोद कुमार सिंह ही थे| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है| इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें