हल्द्वानी: हल्द्वानी में शराब के नशे में धुत लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। काठगोदाम थाने के गौलापार में सोमवार की रात करीब 10 बजे तीन लड़कियों ने शराब के नशे मेंजमकर हंगामा किया। लड़कियों के हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए तमाशबीन जमा हो गए और सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने बमुश्किल लड़िकयों को काबू किया और जाम खुलवाया। लोग भी इन लड़कियों के वीडियो बनाते नजर आए।

पुलिस के अनुसार घटना काठगोदाम थाने के गौलापार में सोमवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि तीन लड़कियां शराब के नशे में धुत हैं और गौला बाईपास पर हंगामा कर रही हैं। जिससे यहां जाम लग गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस साथ महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर पहुंची। किसी तरह महिला पुलिसकर्मी ने तीनों लड़कियों को काबू में किया और सड़क से हटवाया। फिर जाम खुलवाया गया। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने लाई। फिर उनके परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह बनभूलपुरा की रहने वाली हैं। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि नशे में हंगामा करने वाली लड़कियों का चालान किया गया है।