उत्तराखंड के लिए साल 2025 बेहद ही खराब साबित हुआ है। इस साल मानसून सीजन में आसमान से आफत बरसी है। बारिश ने पहाड़ों पर ऐसा नुकसान किया जो कि कभी ना भूल सकने वाला दर्द बन गया। अब तक लगाए गए अनुमान के मुताबिक इस बार मानसून सीजन में उत्तराखंड में 5000 करोड़ से भी ज्यादा का मुकसान हुआ है।
उत्तराखंड में आपदा में 5000 करोड़ से भी ज्यादा का हुआ नुकसान
हर साल उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं आती हैं जिनके कारण नुकसान भी पहाड़ों पर लोगों को उठाना पड़ता है। लेकिन इस साल आपदा के कारण प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड राज्य कोप्राकृतिक आपदा की वजह से 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।
2013 के बाद से अब तक की भीषण आपदा
साल 2013 में केदारनाथ में आई आपदा को याद कर आज भी लोग सहम जाते हैं। वो मंजर लोग आज भी भुला नहीं पा रहे हैं। साल 2013 में केदार घाटी में आई भीषण आपदा के बाद साल 2025 में आपदा से राज्य को ज्यादा नुकसान हुआ है। बता दें कि हाल ही में आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों से और जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद ये साफ हुआ है कि इस बार आपदा के कारण उत्तराखंड को पांच हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।